प्यारे नबी ﷺ का नूर
मुहम्मद बिन इस्माईल बिन आज़र बुख़ारी (रह.) रिवायत करते हैं कि हज़रत इमाम जाफ़र सादिक़ बिन इमाम मुहम्मद बाक़र बिन इमाम ज़ैनुल आबिदीन बिन इमाम हुसैन (रजि.) से फ़रमाया अमीरुल मोमिनीन अली बिन अबू तालिब (रजि.) ने कि एक दिन मैं हुजूर (सल्ल.) की ख़िदमत में बैठा था कि जाबिर बिन अब्दुल्लाह अन्सारी ने हुजूर (सल्ल.) से अर्ज़ किया कि ऐ अल्लाह के रसूल ! मेरे मां-बाप आप पर क़ुरबान हों, फ़रमाइए कि अल्लाह तआला ने सबसे पहले कौन सी चीज़ पैदा की।
फ़रमाया, तमाम चीज़ों से पहले उस पैदा करने वाले ने मेरा नूर पैदा किया। हज़ारों वर्ष तक मेरा नूर अल्लाह की तस्बीह और सज्दे में लगा रहा। इब्ने अब्बास (रजि.) से रिवायत है कि वह नूरे मुहम्मदी बारह हज़ार वर्ष तक इबादत में लगा रहा, फिर अल्लाह तआला ने उस नूर से एक गौहर (मोती) पैदा किया और अपनी जलाली नज़र से उस पर देखा, वह गौहर अल्लाह की जलाली नज़र से पानी होकर हज़ार वर्ष तक बहता रहा, पस उसके दस हिस्से किये। पहले हिस्से से अर्श बनाया, उसके चार हज़ार रुक्न (स्तम्भ) किये। एक रुक्न से दूसरे रुक्न तक चार हज़ार वर्ष की राह-इसके बाद चार फ़रिश्ते पैदा किये-एक आदमी की सूरत में, दूसरा ऊंट की शक्ल में, तीसरा करगस के ढांचे में, चौथा गाय की शक्ल में। उनको हुक्मे इलाही हुआ कि अर्श को उठा लो। उन्होंने बहुत ज़ोर लगाया, मगर न उठा सके। फिर इर्शाद हुआ कि हमने तुमको सातों आसमान और ज़मीन का ज़ोर दिया उठा लो। फिर उन्होंने ताक़त लगाकर चाहा कि उठायें, फिर भी न उठा सके।
इसके बाद अल्लाह का इर्शाद हुआ कि यह तस्बीह पढ़कर उठा लो- सुब्हान-क ज़िल्मुल्कि वल् म-ल-कूति सुब्हान ज़िल-इज़्ज़ति वलू अज़्मति वल हैबति वल् कुद्रि वल् कमालि वल जमालि वल् किब्रियाइ वल् ज-ब-रूति, सुब्हानल् मलिकिल् हय्यिल्लज़ी ला यनामु व ला यमूतु सुब्बूहुन कुद्सुन रब्बुना ब रब्बुल मलाइकति वर्क'हि।"पाक है वह सल्तनत और मलकू तवाला, पाक है वहइज़्ज़तवाला, बुजुर्गीवाला, है बतवाला, कुद्तवाला,कमालवाला, जमालवाला, बड़प्पनवाला, पाक है वह बादशाह, का हमेशा ज़िदा रहने वाला, जिसे न नींद आये, न मौत, क़ाबिलेली तारीफ़ पाक-साफ़, हमारा रब, फ़रिश्तों और रूह का रब।"
जब फ़रिश्तों ने यह तस्बीह पढ़ी, अल्लाह की कुदरत से अर्श उठालिया। दूसरे हिस्से से क़लम बना लिया-लम्बाई उसकी पाँच सौ साल कीराह और चौड़ाई चालीस साल की राह-तीसरे हिस्से से लौहे मुहफूज़ बनाया, ऊँचाई उसकी सौ साल की राह और चौड़ाई सौ साल की राह और उसके चारों तरफ़ याकूत जड़ा है। फिर क़लम को हुक्म हुआ कि लिख। अर्ज़ किया कि क्या लिखू?फ़रमाया, लिख मेरा इल्म, मेरी मख़्लूक़ में। अर्ज़ किया, किस नाम से शुरू करू? फ़रमान हुआ- 'बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम'
क़लम ने हज़ार साल में 'बिस्मिल्लाह' लिखा। इसके बाद रब का यह फ़रमान लिखा-इन्नी अना ला इला-ह इल्लल्लाह व मुहम्मदुन रसूली मनिस्तस्ल-मबिक़ज़ाई व स-ब-र अला बलाई व शकव अला नुअमाई व रज़ि-यबिहुक्मी कतब्तुहू सिद्दीक़न व बअस्तुहू यौमल क़ियामति मअस्सिद्दीक़ी-न वमल्लम् यस्तस्लिम् बिक़ज़ाइ व लम् यस्बिर अला बलाई व लम् यश्कुरअला नुअमाई व लम् यर्ज़ि अला हुक्मी फ़ल् यख़्तर रब्बन सिवाई.
'तहक़ीक़ मैं माबूद हूँ, नहीं कोई इबादत के लायक़ सिवाय मेरे और रसूल हैं, जो ताबे हुआ मेरी क़ज़ा और सब्र किया मेरी बला पर और शुक्र किया मेरी नेमतों पर और राज़ी हुआ मेरे हुक्म पर, लिखूगा मैं उसे सिद्दीक़ और उठाऊंगा उसे क़ियामत के दिन सिद्दीक़ों के साथ और जो ताबेञ् न हुआ मेरी मुहम्मद मेरे क़ज़ा का और सब्र न किया मेरी बला पर और शुक्र न किया मेरी नेमतों पर, राज़ी न रहा मेरे हुक्म पर, पस चाहिए कि सिर्फ मुझी को माबूद बना दें।' फिर लिखा क़लम ने बारिश के क़तरों, पेड़ के पत्तों और बालू के ज़रों तक को और वह सब कुछ जो-जो होनेवाला है क़ियामत तक।
लिखते हैं कि जब क़लम ने मुहम्मद (सल्ल.) का नाम सुना तो अर्ज़ किया कि ऐ खुदा ! तू बे-मिसाल है, तो यह किस बुजुर्ग का नाम है! अल्लाह तआला की तरफ़ से आवाज़ आयी कि यह नाम मेरे हबीब (प्यारे) का है। ख़ास बात यह है कि अगर मैं पैदा उसे न करता तो अपनी कुदरत भी न ज़ाहिर करता। जब अल्लाह का यह हुक्म हुआ तो मारे ख़ौफ़ के उसका सीना फट गया। रिवायत है कि लौह (तख़्ती) हरकत में आयी कि मेरे जैसा कोई नहीं है, क्योंकि मुझ पर खुदाई इल्म लिखा गया है। अल्लाह की ओर से आवाज़ आयी-यम्हुल्लाहु व युस्बितु व अिन्दहू उम्मुल किताबि.अल्लाह ही जिसे चाहता है मिटाता है या बाक़ी रखता है, और उसी के पास उम्मुल किताब (असल किताब) है।चौथे हिस्से से सूरज, पांचवें से चांद, छठे से बहिश्त, सातवें से दिन, आठवें से फ़रिश्ते, नवें से कुर्सी, दसवें से नूरे-मुहम्मदी को पैदा किया और इस मुबारक नूर को अर्श के दाहिनी तरफ़ हम्द व सना बयान करने में लगाये रखा।
रिवायत है कि कुर्सी के नीचे याकूत का एक दाना पैदा हुआ। उसकी ऊंचाई और चौड़ाई पांच सौ वर्ष की राह है। उस दाने पर अल्लाह ने हैबत (रोब व दबदबा) की नज़र डाली, वह ख़ुद-ब-खुद पिघल कर पानी-पानी हो गया। इसके बाद हवाओं को पैदा करके हुक्म फ़रमाया कि तुम हर चारों कोने पर इस पानी को मौज करो, कफ़ निकालो। तो अल्लाह की कुदरत से आग पैदा होकर उस पानी पर गयी। उसका धुवां निकलकर कुर्सी और पानी के बीच में लटका रहा। उस धुएं को अल्लाह ने सात पारा किया। एक पारे से पानी का आसमान, दूसरे से तांबे का आसमान, तीसरे से लोहे का आसमान, चौथे से चांदी का, पांचवें से सोने का, छठे से मरवारीद का और सातवें से याकूत का आसमान हुआ। एक आसमान से दूसरे आसमान का फ़ासला पांच सौ साल की राह है। फिर अल्लाह ने अपनी कुदरत से, इस पाकी के कफ़ से लाल मिट्टी की पुश्त पैदा की, उसी जगह अब खान-ए-काबा है। हज़रत जिब्रील और मीकाईल, इसराफ़ील और इज़राईल (अलै.) को हुक्म हुआ कि मिट्टी की इस पुश्त को चारों कोनों तक फैला दो, उसके फैलाने से यह ज़मीन हुई।
रिवायत है कि एक दिन अब्दुल्लाह बिन सलाम ने अल्लाह के रसूल (सल्ल.) से अर्ज़ किया कि ऐ अल्लाह के रसूल ! ज़मीन को किस चीज़ से क़रार है ? फ़रमाया, क़ाफ़ पहाड़ से और क़ाफ़ पहाड़ की छाया ही ज़मीन और आसमान की हरियाली है। क़ाफ़ पहाड़ की ऊंचाई पांच साल की राह है और क़ाफ़ पहाड़ के उस पार सात ज़मीनें मुश्क की और सात काफूर की और सात चांदी की हैं, और सत्तर हज़ार अल्म हैं और हर अल्म के नीचे सत्तर हज़ार फ़रिश्ते हैं।
रिवायत करनेवाले ने फिर कहा, ऐ अल्लाह के रसूल ! इसके बाद क्या है ? फ़रमाया, एक अज़दहा है। उसकी लम्बाई दो हज़ार साल की राह है और फ़रमाया कि सातवीं ज़मीन पर फ़रिश्ते और छठी ज़मीन पर शैतान और उसकी औलाद और पांचवीं ज़मीन पर देव और चौथी पर सांप और तीसरी पर तकलीफ़ पहुंचाने वाले जानवर और दूसरी पर परियां और पहली ज़मीन पर सब आदमी हैं। और सातवीं के नीचे एक गाय है, उसके चार हज़ार सींग हैं। एक सींग से दूसरे सींग तक पांच सौ साल की राह का सफ़र है। और ये सात तब्के ज़मीन के उसके सींगों के दर्मियान हैं और वह गाय एक मछली की पीठ पर खड़ी है और वह मछली पानी पर है। उस पानी की गहराई चालीस वर्ष की राह है और वह पानी हवा पर लटका हुआ है और हवा अंधेरा दोज़ख़ पर और दोज़ख़ एक संगे प्रासमान (आसमान के पत्थर) पर और फ़रिश्ते के सिर पर है। वह फ़रिश्ता हवा पर है और हवा लटकी हुई है।
हज़रत अब्दुल्लाह बिन अब्बास से रिवायत है कि तहतस्सरा (सबसे निचला हिस्सा) नाम है ताज़ा फूल का, वह सातवीं ज़मीन के नीचे है। सरा के नीचे दोज़ख़ है। उसमें एक सरदार है, नाम उसका मालिक है। मालिक के तहत उन्नीस फ़रिश्ते हैं। हर फ़रिश्ते के दाहिनी तरफ़ सत्तर हज़ार हाथ और दायीं तरफ़ भी सत्तर हज़ार हाथ हैं। हर हाथ पर सत्तर हज़ार उंगलियां, और हर उगली पर एक-एक अज़दहा (अजगर) है। हर अज़दहा के सिर पर एक सांप है, उसकी लम्बाई सत्तर हज़ार साल की है। हर सांप के सिर पर एक बिच्छू है। अगर दोज़ख़ियों को एक डंक मारे तो सत्तर वर्ष तक दर्द से लोटते रहेंगे और बायीं हाथ की उंगलियों पर एक-एक सुतून (स्तंभ) आग का है। अगर एक सुतून हश्र के मैदान में डाला जाये और सब इन्सान और जिन्न मिलकर उसे हिलाना चाहें तो हिल न सके। इन फ़रिश्तों को हुक्म हुआ कि तुम दोज़ख़ के अन्दर जाओ। उन्होंने अर्ज़ किया कि ख़ुदावन्द ऐसी जलती आग में किस तरह जायें। जिबरील ने रब के हुक्म से एक अंगूठी, बहिश्त से लाकर, उनके माथे पर उससे दाग दी। अंगूठी पर लिखा था-ला इलाह इल्लल्लाह मुहम्मदुर्रसूलुल्लाह नहीं है कोई माबूद सिवाय अल्लाह के, और मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं।
ताकि दोज़ख़ की आंच उनपर असर न करे। तब वे उन्नीस फ़रिश्ते दोज़ख़ में गये और क़ियामत तक वहीं रहेंगे। जो मोमिन माथे और दिल पर दारो-मुहम्मदी रखेगा, तो हरगिज़ दोज़ख़ की आग का रंज और सदमा उसे न पहुंचेगा। और दोज़ख़ के सात दरवाज़े हैं। हर दरवाज़े के लिए इनमें से एक गिरोह तक़सीम किया गया हैं- उनमें से पहला जहीम है, दूसरा जहन्नम है तीसरा सक़र है, चौथा सईर है, पांचवा नसीर है, छठा हाविया है, सातवां हुतमा।
रिवायत है कि एक दिन हज़रत जिबील को प्यारे नबी (सल्ल.) के पास वह्य लानी थी कि यकायक ज़लज़ले के सदमे से ज़मीन और पहाड़ हिल गये और उसके साथ ही एह हौलनाक आवाज़ आयी कि चेहर-ए-मुबारक का रंग बदल गया। हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) ने जिब्रील से पूछा कि यह कैसी आवाज़ थी। जिब्रील ने कहा, ऐ अल्लाह के रसूल!आदम अलैहिस्सलाम के आगे सात हज़ार वर्ष से एक पत्थर हज़ार मन का दोज़ख़ में डाला गया। आज तक वह नीचे चला जाता था। अभी वह क़अरे हुतमा (हुतमा का गढ़ा) में पहुँचा। यह उसकी आवाज़ थी। हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) ने पूछा, वह किसकी जगह है? अर्ज़ किया कि मुनाफ़िक़ों की। और छठे दर्जे में मुशरिक रहेंगे और पांचवें दर्जे में बुतपरस्त । चौथे दर्जे में शराब बेचने वाले और तीसरे दर्जे में तर्सा । दूसरे दर्जे में यहूदी और पहले दर्जे में तुम्हारी उम्मत के गुनाहगार ।
दोज़ख़ के एक दरवाज़े से दूसरे दरवाज़े तक सत्तर वर्ष की राह है और एक सरपोश संगीन जिस की चौड़ाई पचास साल की राह है, दोज़ख़ के मुंह पर रखा है। दोज़ख़ के नीचे एक पत्थर है। उसके नीचे एक फ़रिश्ता मच्छर के पेट पर खड़ा है। उसके नीचे एक मछली इतनी बड़ी है कि दुम उसकी अर्श से लगी है और एक गाय फ़िौस की है, उसके सत्तर हज़ार सींग हैं और ज़मीन में गड़े है। वह गाय इस मछली के पेट पर खड़ी है। अगर वह हिल जाये तो पूरी कायनात (सृष्टि) उलट-पलट जाये।
अब्दुल्लाह बिन अब्बास से रिवायत है कि हर आसमान पर अनगिनत फ़रिश्ते हैं। वे सब अल्लाह के हुक्म से अल्लाह के हर तरह के गुण गाने में लगे हए हैं। अगर एक पल अल्लाह की याद से ग़ाफ़िल हों तो अल्लाह के नूर की तजल्ली से जल-भुन कर राख हो जायें। ये फ़रिश्ते कुछ माय की शक्ल में, कुछ सांप की शक्ल में और कुछ गिद्ध की शक्ल में हैं। कुछ का आधा बदन बरफ़ का और आधा आग का है। कुछ खड़े इबादत कर रहे हैं, कुछ रुकूअ में, कुछ सज्दे में और कुछ बैठे हुए इबादत में लगे हुए हैं। इस लगातार इबादत के बावजूद क़ियामत के दिन माफ़ी चाहेंगे। फिर ख़ालिक़ ने सात दिनों में, यानी इतवार को अर्श उठाने वालों को पैदा किया, सोमवार को सात तबक़ आसमान के, मंगल को सात तबक़ ज़मीन के, बुध को अंधेरा, बृहस्पति को मुनाफ़ा ज़मीन, जुमा को सूरज-चांद और तारों को और सब आसमानों को हरकत दिया और सनीचर को तमाम दुनिया की पैदाइश से फ़ारिग़ हुआ।
एक रिवायत है कि अल्लाह ने रेत को पैदा करके हवा को हुक्म दिया तो वह एक हिस्सा ज़मीन पर और एक हिस्सा ज़मीन के नीचे ले गयी। इसके बाद बे-धुआं की आग पैदा करके उससे जिन्नों की क़ौम पैदा की। जिन्नों से दुनिया भर गयी। उन पर अल्लाह ने सुफ़ नाम का एक पैग़म्बर भेजा। जिन्नों ने उस पैग़म्बर की नसीहत न मानी, बल्कि उसे मार डाला। ज़मीन पर जुल्म करने लगे, तब अल्लाह ने इज्राईल को कुछ दूसरे फ़रिश्तों के साथ भेजा। उन्होंने सबको मार कर पूरी दुनिया को इनसे पाक किया।वल्लाहु अलमु बिहक़ीक़तिल हाल ।अल्लाह ही इसकी हक़ीक़त को बेहतर जानता है।
Noor of dear prophet
Muhammad bin Ismail bin Azar Bukhari (R.A.) narrates that Imam Ja'far Sadiq bin Imam Muhammad Baqar bin Imam Zainul Abidin bin Imam Hussain (R.A.) told Amirul Momin Ali bin Abu Talib (R.A.) that one day I It was in the service of Huzur (R.A.) that Jabir bin Abdullah Ansari requested Huzur (S.A.) that O Messenger of Allah! May my parents be sacrificed on you, say what was the first thing that Allah Ta'ala created.
He said, before all things, that Creator has created my light. For thousands of years, my noor was engaged in the praise and worship of Allah. It is narrated from Ibn Abbas (R.A.) that he was engaged in worship for twelve thousand years, then Allah Ta'ala created a gauhar (pearl) from that noor and looked upon it with his scorching eyes, that gauhar was the glory of Allah. The water flowed through the eyes for a thousand years, and then divided it into ten parts. Made the Arsh from the first part, made four thousand rukns (pillars) from it. The path of four thousand years from one rukn to another - after that four angels were born - one in the form of a man, the other in the form of a camel, the third in the form of a karagas, the fourth in the form of a cow. He was ordered to pick up Arsh. He pushed hard, but could not lift it. Then it was suggested that We have given you the strength of the seven heavens and the earth. Then he tried with all his might to lift it, but still could not lift it.
After this it was the intention of Allah to take up after reading this Tasbeeh - Subhan-ka zilmulki valma-l-kuti subhan zil-izzati valu azmati val habati wal kudri wal kamali wal jamali wal kibriai walj-ba-ruti, subhanal malikil la hayyilzi Yanamu wa la yamutu subbuhun kudsun rabbuna b rabbul malaikati work'hi.
"Pak is that Sultanate and Malku Tawala, Pak is that
respectable, elderly,
Kamalwala, Jamalwala, Nobility, Pak is the king of
One who lives forever, who neither sleeps nor death, capable
Praise is the Pure, our Lord, the Lord of the angels and the Spirit."
When the angels recited this tasbeeh, they took their blessings from the nature of Allah. From the second part he made a pen - its length was five hundred years of kirah and breadth of forty years - from the third part he made the path of iron, the height of a hundred years and the breadth of a hundred years, and the Yakut is all around it. Then the pen was ordered to write.
applied
what to write
said,
Write my knowledge in my face.
applied,
With what name should I start?
decreed-
'Bismillahirrahmanirrahim'
The pen wrote 'Bismillah' in a thousand years. After this, this order of the Lord was written-
Inni ana la ila-ha illallah wa muhammadun rasuli manistasl-ma
Biqzai and s-ba-ra ala balai and shakva ala nuamai and razi-ya
Bihuqmi Qabtuhu Siddiqan and Ba'stuhu Yaumal Qiyamati Maassiddiqui-N W
Mallam yastaslim bikzai va long yasbir ala balai and long yashkur
Ala Nuamai and Lam Yerzi Ala Hukmi Faliktar Rabban Siwai.
'Tahqiq I am strong, no one is worthy of worship except me and the Messenger, who has done my Qaaza and has been patient on my strength and thanked my blessings and agreed to my orders, I will write him Siddiq and will raise him up for the Resurrection. The day was with the Siddiqs and whatever did not happen, my Muhammad did not have patience for my Qaza and did not thank me on my blessings, did not agree to my orders, I should only make me a fool.' Then the pen wrote even the drop of rain, the leaves of the tree and the sand, and everything that is going to happen till the Judgment. It is written that when the pen heard the name of Muhammad (Sal.), he prayed that O God! You are unmatched, so what elder's name is this! A voice came from Allah Ta'ala that this name is of my Habib (beloved). The special thing is that if I had not born him, I would not have expressed my nature. When Allah ordered this, his chest burst in fear. It is narrated that the iron (plank) came into action that there is no one like me, because the knowledge of digging has been written on me. A voice came from Allah-
Yamhullahu and Yusbitu and Andahu Ummul Kitabi.
It is Allah who destroys or retains whatever He wills, and He has the Ummul Kitab (the real book).
From the fourth part the sun, from the fifth to the moon, from the sixth to the day, from the seventh to the day, from the eighth to the angels, from the ninth to the chair, from the tenth created Noor-Muhammadi and kept this auspicious Noor in reciting Hamd and Sana on the right side of the Arsh. .
It is said that a grain of Yakut was born under the chair. Its height and breadth are five hundred years. On that grain, Allah saw the eye of Habat (Robe and Domination), it automatically melted and became water. After this, by creating winds, he ordered that you enjoy this water on every four corners, take out the phlegm. So a fire was born by the nature of Allah and went on that water. His smoke came out and hung between the chair and the water. Allah made that smoke seven mercury. From one mercury the sky of water, from the other the sky of copper, from the third the sky of iron, from the fourth to silver, from the fifth to gold, from the sixth to Marwarid and from the seventh to the Yakut. The distance from one sky to another is a road of five hundred years. Then Allah, by His own nature, created a red soil from the phlegm of this Paki, the same place is now Khan-e-Kaaba. Hazrat Jibril and Michael, Israfil and Israel (al.) were ordered to spread this lump of soil to the four corners, by spreading it this land became.
It is narrated that one day Abdullah bin Salaam appealed to the Messenger of Allah (Sal.) that O Messenger of Allah! What is the land related to? He said, the shadow from the mountain and the shadow of the mountain is the greenery of the earth and the sky. The height of Mount Kaaf is five years, and beyond Mount Kaaf there are seven lands of Mushk, seven of Kafur and seven of Silver, and seventy thousand alms and seventy thousand angels under each alm.
The narrator said again, O Messenger of Allah! What's after that? Said, there is a freedom. Its length is two thousand years and it is said that on the seventh ground there are angels and on the sixth ground the devil and his descendants, and on the fifth ground are gods, on the fourth, snakes, and on the third, troubling animals, and on the second there are fairies and on the first ground all human beings. . And under the seventh is a cow, with four thousand horns. It is a journey of five hundred years from one horn to the other. And these seven sections are between its horns on the ground, and the cow is standing on the back of a fish, and that fish is on the water. The depth of that water is a path of forty years, and that water hangs over the air, and the wind is over the darkness, and the tank is on a common sky and on the head of the angel. That angel is on the air and the wind hangs.
It is narrated from Hazrat Abdullah bin Abbas that Tahtassara (lowest part) is the name of fresh flower, it is under the seventh ground. There is a dungeon under the sara. There is a chieftain in him, the name is his master. There are nineteen angels under the master. There are seventy thousand cubits on the right side of each angel and seventy thousand cubits on the right side. There are seventy thousand fingers on each hand, and one azdaha (dragon) on each finger. There is a snake on the head of every Azadaha, its length is seventy thousand years. Every snake has a scorpion on its head. If a sting is given to the doves, they will roll with pain for seventy years, and each sutun (pillar) of fire on the fingers of the left hand. If a sutun is thrown in the field of happiness and all the human beings and the jinn together want to shake it, then it will not be able to move. These angels were ordered that you go inside the dungeon. He requested that the Lord how to go in such a burning fire. Jibril brought a ring from Bahisht by order of the Lord and stained it on their forehead. It was written on the ring-
La ilaha illallah Muhammadur Rasulullah is not a god except Allah, and Muhammad is the Messenger of Allah.
So that the flame of the douche does not affect them. Then those nineteen angels went to the dungeon and would remain there until the Resurrection. The believer who keeps a blemish on his forehead and heart, the pimple and shock of the fire of the dungeon will not reach him.
And the door has seven doors. For each door one of these gangs is determined - the first is Jahim, the second is Jahannam, the third is Sakar, the fourth is Sair, the fifth is Nasir, the sixth is Hawiya, the seventh is Hutma.
It is narrated that one day Hazrat Jibeel had to bring a gift to the beloved prophet (Sal.) that suddenly the earth and the mountains shook with the shock of the wrath and along with it came such a humbling sound that the color of the face of Mubarak changed. Hazrat Muhammad (Sal.) asked Jibril what was the sound like. Jibril said, O Messenger of Allah!
Seven thousand years before Adam, a stone was thrown into the pit of a thousand hearts. Till today he used to go downstairs. Just now he reached Qare Hutma (Hutma's stronghold). It was his voice. Hazrat Muhammad (Sal.) asked, whose place is he? Requested that the profits. And in the sixth grade there will be a Mushrik and in the fifth grade there will be a pagan. Liquor sellers in the fourth grade and tarsa in the third grade. Jews in the second grade and the sinners of your Ummah in the first grade.
There is a path of seventy years from one door to the other, and a head-dressed bayonet, whose width is fifty years, is placed at the mouth of the dungeon. There is a stone under the enclosure. Below him is an angel standing on the belly of a mosquito. Beneath it is a fish so big that its tail is attached to its ear, and a cow is of a fias, it has seventy thousand horns and is buried in the ground. That cow is standing on the stomach of this fish. If it is shaken, then the whole universe (creation) will turn upside down.
It is narrated by Abdullah bin Abbas that there are countless angels in every sky. All of them are engaged in singing all kinds of praises of Allah at the command of Allah. If for a moment you are absent from the remembrance of Allah, then you should be burnt to ashes by the worship of Allah's Noor. Some of these angels are in the form of my mother, some in the form of snakes and some in the form of vultures. Some have half body of ice and half of fire. Some are praying standing, some in rukua, some in sajdah and some are engaged in sitting. In spite of this constant prayer, we would like to be forgiven on the Day of Judgment. Then in seven days, i.e. on Sunday, the Khaliq created those who worship, on Monday seven classes of sky, Mars seven tabaks of earth, Mercury the darkness, Jupiter the profit land, Juma the sun and the moon and the stars and everything else. He gave movement to the skies and Sanichar was freed from the birth of all the worlds.
There is a legend that when Allah created sand and ordered the wind, it took one part on the ground and one part under the ground. After this, by creating a fire of smokeless smoke, he created a group of jinns from it. The world was filled with jinns. On them Allah sent a prophet named Suf. The jinns did not listen to the advice of that prophet, but killed him. When they started committing atrocities on the ground, then Allah sent Israel along with some other angels. He killed everyone and made the whole world pure from them.
Valahu Alamu Bihqeqtil Hall.
Only Allah knows its reality better.



0 टिप्पणियाँ