Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

हज़रत शीस अलैहिस्सलाम और सच्चे मुसलमान की खूबियां

 हज़रत शीस अलैहिस्सलाम

जब हज़रत आदम हाबील के ग़म में बे-क़रार रहते थे तो अल्लाह तआला ने जिब्रील को भेजकर उन्हें तसल्ली दी थी कि ग़म न करो, एक बेहतर बेटा दूंगा जिसकी नस्ल से ही आख़िरी नबी हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) पैदा होंगे, जो पूरी दुनिया के सरदार होंगे चुनांचे हाबील के मरने के पांच साल बाद हज़रत शीस पैदा हुए, जो हज़रत आदम ही की तरह खूबसूरत और नेक थे। हज़रत आदम उनसे मुहब्बत भी बहुत करते थे। उन्होंने इंतिक़ाल के वक़्त उन्हीं को अपना जानशीन बनाया और वसीयत की कि हज़रत नूह के ज़माने में जब तूफ़ान का हादसा होगा, तो तुम अगर उस ज़मीन को पाओ, तो मेरी हड्डियों को कश्ती में रखवा देना, ताकि ग़र्क न होने पायें या फिर अपनी औलाद को वसीयत कर जाना।

Sis alehisslam, momin ki khubiya,


 हज़रत शीस  عَلَيْهِ ٱلسَّلَامُ  अपने बाप की ज़बानी अकसर बहिश्त के हालात सुना करते और लज़्ज़त लिया करते। वह आसमानी किताबों की बातें भी पूछा करते। उसी वक़्त से जन्नत पाने की धुन थी, इसीलिए वह अल्लाह को खुश करने के लिए बेहद इताअत व फ़रमांबरदारी में लगे रहते, भलाई के काम करते, इंसानियत की ख़िदमत करते।
 
हज़रत शीस के ज़माने में औलादे आदम दो हिस्सों में तक़सीम हो गयी थी। कुछ तो शीस का कहा मानते और कुछ क़ाबील की बतायी राह पर चलते हज़रत शीस की नसीहत से इनमें से कुछ तो सीधे रास्ते पर आ गये और कुछ नाफ़रमानी की राह पर चलते रहे। जब उनकी उम्र नौ सो बारह वर्ष हो गयी तो इंतिक़ाल फ़रमा गए।
हज़रत शीस की कुछ नसीहतों में यह है कि सच्चा मोमिन वह है जिसमें ये खूबियां हों-
1. वह जो ख़ुदा को पहचान गया हो।
2. दूसरे, नेक और बद को जान गया हो।
3. तीसरे, वक़्त के बादशाह का हुक्म बजा लाता हो।
4. चौथा, मां-बाप का हक़ पहचानता हो। उनकी ख़िदमत करता हो।
5. पांचवा, रिश्तेदारों में से ताल्लुक़ात जोड़ता हो, यानी अपनों से नेकी का बर्ताव करता हो।
6. छठा, गुस्से को हद से ज़्यादा न बढ़ाता हो।
7. सातवां, मुहताजों और मिस्कीनों को सदक़ा देता हो और उन पर तरस खाता हो।
8. आठवां, गुनाहों से परहेज़ करता हो और मुसीबतों में सब्र करता हो।
9. नवां, अल्लाह की दी हुई नेमतों का शुक्र अदा करता हो।

  रोज़े की क़ज़ा कैसे करें 

रोजा कब नहीं टूटता है

रोज़ा कब टूट जाता है

रोजे की नियत की दुआ और रोजे की फजीलत

आयतल कुर्सी हिंदी में तर्जुमा के साथ वह आयतल कुर्सी की फजीलत तफसीर और हदीस में बयान

रमजान का चांद देखने की दुआ और चांद देखने के बारे में जरूरी मालूमात

रोजे का काफ्फारा कैसे अदा करें।

रोज़ा मकरूह कब होता हैं

Hazrat Shees Alaihissalam


 When Hazrat Adam was restless in the grief of Abel, Allah sent Jibreel and reassured him not to grieve, I will give a better son from whose lineage the last prophet Hazrat Muhammad (PBUH) will be born, who will be the whole world.  Five years after the death of the chosen Abel, Hazrat Shees was born, who was as beautiful and virtuous as Hazrat Adam.  Hazrat Adam also loved them very much.  He made her his successor at the time of his death and bequeathed to her that if there is a flood in the time of Prophet Noah, then if you get that land, put my bones in the ark, so that you do not drown or your offspring.  Bequeath to
  Hazrat Shees عَلَيْهِ ٱلسَّلَامُ would often listen to the words of his father and enjoy them.  He would also ask about the heavenly books.  From that time onwards, there was a desire to attain Paradise, so he would be extremely obedient and obedient to please Allah, do good deeds, and serve humanity.
   In the time of Hazrat Shees, the descendants of Adam were divided into two parts.  Some of them obeyed the word of Shees and some of them followed the path of Kabil and with the advice of Hazrat Shees some of them came on the straight path and some of them continued on the path of disobedience.  When he reached the age of nine hundred and twelve years, he passed away.
 In some of the admonitions of Hazrat Shees, it is said that a true believer is one who has these qualities-
   1. One who has come to know God.
   2.  Know the other, good and bad.
   3. Third, obeys the order of the king of time.
   4. Fourth, recognize the right of parents.  Serve them.
   5. Fifth, he connects with the relatives, that is, he treats his relatives with kindness.
   6. Sixth, do not overdo the anger.
   7. Seventh, give alms to the needy and the poor and have compassion on them.
   8. Eighth, abstain from sins and be patient in troubles.
   9. Ninth, give thanks for the blessings given by Allah.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code