Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

वुजू का तरीका (ह-नफ़ी) || The hanfi way of wuzu by Islamic creation

    वुजू का तरीका (ह-नफ़ी):-

    Method of Wudu (ha-nafi):-


    का'बतुल्लाह शरीफ़ की तरफ़ मुंह कर के ऊंची जगह बैठना मुस्तहब है। वुजू के लिये निय्यत करना सुन्नत है, निय्यत दिल के इरादे को कहते हैं, दिल में निय्यत होते हुए ज़बान से भी कह लेना अफ़ज़ल है लिहाज़ा ज़बान से इस तरह निय्यत कीजिये कि मैं हुक्मे इलाही عزوجل बजा लाने और पाकी हासिल करने के लिये वुजू कर रहा हूं । बिस्मिल्लाह कह लीजिये कि येह भी सुन्नत है। बल्कि बिस्मिल्लाही वल हम्दुलिल्लाह कह लीजिये कि जब तक बा वुजू रहेंगे फ़िरिश्ते नेकियां लिखते रहेंगे । 

    अब दोनों हाथ तीन तीन बार पहुंचों तक धोइये, (नल बन्द कर के) दोनों हाथों की उंग्लियों का खिलाल भी कीजिये । कम अज़ कम तीन तीन बार दाएं बाएं ऊपर नीचे के दांतों में मिस्वाक कीजिये और हर बार मिस्वाक को धो लीजिये हुज्जतुल इस्लाम इमाम मुहम्मद ग़ज़ाली अलेही रहमा
    फ़रमाते हैं, 

    “मिस्वाक करते वक़्त नमाज़ में कुरआने मजीद की किराअत और ज़िक्रुल्लाह عزوجل के लिये मुंह पाक करने की निय्यत करनी चाहिये । 

    (بدین__أحياء العلوم ج۱ ص ۱۸۲ دار الصدر، بیروت )

     अब सीधे हाथ के तीन चुल्लू पानी से (हर बार नल बन्द कर के) इस तरह तीन कुल्लिया कीजिये कि हर बार मुंह के हर पुर्जे पर पानी बह जाए अगर रोज़ा न हो तो गर-ग़रा भी कर लीजिये । 
    फिर सीधे ही हाथ के तीन चुल्लू (अब हर बार आधा चुल्लू पानी काफ़ी है) से (हर बार नल बन्द कर के) तीन बार नाक में नर्म गोश्त तक पानी चढ़ाइये और अगर रोज़ा न हो तो नाक की जड़ तक पानी पहुंचाइये, 

    अब (नल बन्द कर के) उल्टे हाथ से नाक साफ़ कर लीजिये औ छोटी उंगली नाक के सूराखों में डालिये । 
    तीन बार सारा चेहरा इस तरह धोइये कि जहां से आ-दतन सर के बाल उगना शुरू होते हैं वहां से ले कर ठोड़ी के नीचे तक और एक कान की लौ से दूसरे कान की लौ तक हर जगह पानी बह जाए। अगर दाढ़ी है और एहराम बांधे हुए नहीं हैं तो (नल बन्द करने के बा'द) इस तरह खिलाल कीजिये कि उंग्लियों को गले की तरफ़ से दाखिल कर के सामने की तरफ़ निकालिये। 



    फिर पहले सीधा हाथ उंग्लियों के सिरे से धोना शुरू कर के कोहनियों समेत तीन बार धोइये ।
     इसी तरह फिर उल्टा हाथ धो लीजिये। दोनों हाथ आधे बाजू तक धोना मुस्तहब है। 
    अक्सर लोग चुल्लू में पानी ले कर पहुंचे से तीन बार छोड़ देते हैं कि कोहनी तक बहता चला जाता है इस तरह करने से कोहनी और कलाई की करवटों पर पानी न पहुंचने का अन्देशा है लिहाज़ा बयान का तरीके पर हाथ धोइये । अब चुल्लू भर कर कोहनी तक पानी बहाने की हाजत नहीं बल्कि (बिगैर इजाज़ते सहीहा ऐसा करना) येह पानी का इसाफ़ है।

     अब (नल बन्द कर के) सर का मस्ह इस तरह कीजिये कि दोनों अंगूठों और कलिमे की उंग्लियों को छोड़ कर दोनों हाथ की तीन तीन उंग्लियों के सिरे एक दूसरे से मिला लीजिये और पेशानी के बाल या खाल पर रख कर खींचते हुए गुद्दी तक इस तरह ले जाइये कि हथेलियां सर से जुदा रहें, 


    फिर गुद्दी से हथेलियां खींचते हुए पेशानी तक ले आइये, कलिमे की उंग्लियां और अंगूठे इस दौरान सर पर बिल्कुल मस नहीं होने चाहिएं, फिर कलिमे की उंग्लियों से कानों की अन्दरूनी सत्ह का और अंगूठों से कानों की बाहरी सत्ह का मस्ह कीजिये और छुग्लियां (या'नी छोटी उंग्लियां) कानों के सूराखों में दाखिल कीजिये और उंग्लियों की पुश्त से गरदन के पिछले हिस्से का मस्ह कीजिये, बा'ज़ लोग गले का और धुले हुए हाथों की कोहनियों और कलाइयों का मस्ह करते हैं येह सुन्नत नहीं है।


     

    सर का मस्ह करने से कब्ल टूटी अच्छी तरह बन्द करने की आदत बना लीजिये बिला वजह नल खुला छोड़ देना या अधूरा बन्द करना कि पानी टपक्ता रहे गुनाह है। 

    अब पहले सीधा फिर उल्टा पाउं हर बार उंग्लियों से शुरूअ कर के टख्नों के ऊपर तक बल्कि मुस्तहब है कि आधी पिंडली तक तीन तीन बार धो लीजिये। दोनों पाउं की उंग्लियों का खिलाल करना सुन्नत है। (ख़िलाल के दौरान नल बन्द रखिये) इस का मुस्तहब तरीका येह है कि उल्टे हाथ की छुग्लिया से सीधे पाउं की छुग्लिया का खिलाल शुरू कर के अंगूठे पर खत्म कीजिये और उल्टे ही हाथ की छुग्लिया से उल्टे पाउं के अंगूठे से शुरूअ कर के छुग्लिया पर खत्म कर लीजिये। (आम्मए कुतुब) 


     हुज्जतुल इस्लाम इमाम मुहम्मद ग़ज़ाली अलेही रहमा फरमाते हैं, "हर उज्व धोते वक़्त येह उम्मीद करता रहे कि मेरे इस उज्व के गुनाह निकल रहे हैं।"

     ملخصا احیاء العلوم ج ۱ ص 1.346 

    Method of Wudu (ha-nafi):-


    It is mustahabb to sit on a high seat facing Ka'batullah Sharif. It is Sunnah to set the rules for Wudu, Niyyat refers to the intention of the heart, while being fixed in the heart, it is unaffordable to say it with the tongue. I have been Say Bismillah that this is also a Sunnah. Rather, say Bismillahi wal Hamdulillah that as long as there is wudu, the angels will continue to write good deeds.
     Now wash both the hands three times till the reaches, (turning off the tap) also feed the fingers of both the hands. Kum az kam thrice thrice Miswak in right left top down bottom teeth and every time wash off Miswak  Huzzatul Islam Imam Muhammad Ghazali Aleihi Rahma
      says,
     “While performing Miswak, one should make an appointment to pray the Qur’an Majeed and to open one’s mouth for Zikrullah وجل.
     (بدین__أحياء العلوم دار الصدر، روت )
     Now do three rinses with the right hand (turning off the tap each time) in such a way that every time water flows on every part of the mouth, if there is no fasting, then do gargling as well.


      Then, with three straight hands (now half of the water is enough each time) (by turning off the tap every time) offer water to the soft meat three times in the nose and if there is no fasting, then bring water to the root of the nose,

     Now (turning off the tap) clean the nose with the opposite hand and put the little finger in the nostrils of the nose.
      Wash the whole face thrice in such a way that water flows everywhere from the place where the hair of the head starts growing from the place to the bottom of the chin and from the flame of one ear to the flame of the other ear. If you have a beard and do not have ihram tied, then (after turning off the tap) feed in such a way that the fingers are inserted from the side of the neck and come out towards the front.


    Then first start washing the straight hand from the tip of the fingers and wash it three times including the elbows.

      Similarly wash your hands again. It is mustahabb to wash both the hands till half the arm.
       Often people bring water in the chullu and leave it three times that it flows till the elbow, by doing this it is expected that the water will not reach on the elbows and wrists, so wash your hands on the method of statement. Now there is no need to shed water till the elbow by filling the chullu, but (to do so without permission) this is the justice of water.
     Now (turning off the tap) do the massage of the head in such a way that except the fingers of both the thumbs and the bud fingers, join the ends of three fingers of both the hands with each other and keep it on the hair or skin of the pimple, pulling it till the pus. Move in such a way that the palms are separated from the head,
     Then draw the palms from the pus and bring them to the penis, the fingers and thumbs of the bud should not be rubbed at all during this time, then with the fingers of the bud, the inner surface of the ears and the outer surface of the ears with the thumbs and fingers (or 'Nee little fingers) Insert it into the openings of the ears and rub the back of the neck with the tips of the fingers, Ba'az people rub the throat and the elbows and wrists of the washed hands, this is not Sunnah.



     Make it a habit to close the broken grave well by rubbing the head, without reason leaving the tap open or closing it incompletely because the water keeps dripping is a crime.
     Now start straight then inverted every time starting from the fingers till the top of the ankles rather it is mustahabb to wash half the shin three times. It is Sunnah to feed the fingers of both the feet. (Keep the tap closed during the feeding) The best way to do this is to start playing with the fingers of the right foot and end on the thumb and start from the thumb of the opposite foot with the fingers of the opposite hand. Finish it (Amme Qutb)
     Huzzatul Islam Imam Muhammad Ghazali Alehi Rahma says, "While washing every light, keep hoping that the sins of this light of mine are coming out."
     ملخصا احیاء العلوم 1.346

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ

    Ad Code