Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

20 बार पैदल हज का सफर किया ।। Performed Hajj on foot 20 times

    Hindi

    20 बार पैदल हज का सफर किया

    राकिबे दौशे मुस्तफ़ा सय्यिदुल अस्ख्यिा बरादरे शहीदे करबला जिगर गोशए फ़ातिमा  दिलबन्दे मुर्तजा  सय्यदुना इमामे हसन मुज्तबा ﺭﺿﯽ ﺍﻟﻠﮧ ﺗﻌﺎﻟٰﯽ ﻋﻨﮧ ने एक मरतबा फ़रमाया : मैं बहुत शर्मिन्दा हूं  आह ! अल्लाह अफ़सोस ! उस के पाक घर ( यानी काबए मुशर्रफ़ा ) तक कभी पैदल चल कर नहीं आया । इस के बाद आप ﺭﺿﯽ ﺍﻟﻠﮧ ﺗﻌﺎﻟٰﯽ ﻋﻨﮧ 20 बार मदीनए मुनव्वरा से मक्का मुकर्रमा हज के लिये पैदल आए । 

    एक मरतबा आप ﺭﺿﯽ ﺍﻟﻠﮧ ﺗﻌﺎﻟٰﯽ ﻋﻨﮧ ने ख़ानए काबा का तवाफ़ किया फिर मक़ामे इब्राहीम पर दो रकात नमाज़ वाजिबुत्तवाफ़ अदा की। | फिर अपना रुख़्सारे मुबारक मक़ामे इब्राहीम पर रख दिया और ज़ारो क़ितार रोते हुए इस तरह मुनाजात की : “ऐ मेरे रब्बे क़दीर ! तेरा हक़ीर बन्दा तेरे दरवाज़े पर हाज़िर है, तेरा भिकारी तेरे दरवाज़े पर हाज़िर है, तेरा मिस्कीन बन्दा तेरे दरवाज़े पर हाज़िर है,' इन्हीं अल्फ़ाज़ को बार बार दोहराते और रोते रहे ।
    Hajj 2022, Hajj quotes, Hajj 2022 news, Hajj ka waqia, pedal Hajj, Al Hajj, 20 bar pedal Hajj, imam Hussain waqia, Imam Hussain wanted to go to IIndi


    इस के बाद मस्जिदुल हराम से बाहर तशरीफ़ लाए तो आप ﺭﺿﯽ ﺍﻟﻠﮧ ﺗﻌﺎﻟٰﯽ ﻋﻨﮧ का गुज़र चन्द मिस्कीनों के पास से हुवा जो बैठे ( सदक़े की) रोटियों के टुकड़े खा रहे थे , आप ﺭﺿﯽ ﺍﻟﻠﮧ ﺗﻌﺎﻟٰﯽ ﻋﻨﮧ ने उन को सलाम किया, 'जवाबे सलाम के बाद उन्होंने खाने की दावत दी, आप बिला तकल्लुफ़ उन के दस्तरख्वान पर बैठ गए और फ़रमाया :
     अगर येह रोटियों के टुकड़े सदके के न होते तो आप हज़रात के साथ खाने में ज़रूर शिर्कत करता, मगर हम आले रसूल के लिये सदक़ा हराम है । इस के बाद आप उन मिस्कीनों को अपनी क़ियाम गाह पर साथ ले आए और सब को उम्दा खाना खिलाया, फिर रुख़्सत होते वक्त सब को दिरहम भी इनायत फरमाए ।
    पोस्ट पसंद आने की सूरत में नीचे एक कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों रिश्तेदारों और दीगर इस्लामी व्हाट्सएप  ग्रुप में जरूर शेयर करें। 
    शुक्रिया ।

    English

    Performed Hajj on foot 20 times


    Sayyduna Imam Hasan Mujtaba once said: I am very ashamed Ahh ! Allah sorry!
    Never came on foot to the holy house (Kaaba) of Allah. After this you came 20 times from Madina Munawwara on foot to Mecca for Mukarrama Hajj.

    One time you performed tawaaf of the Kaaba and then performed two rakat prayers at Maqam-e-Ibrahim.
    Then he put his cheeks on Maqam-e-Ibrahim and started crying very loudly like this: “O my Allah! Your virtuous man is present at your door, your beggar is present at your door, your poor man is present at your door,' repeating these words over and over again and crying. 
    UpAfter this, you brought out the masjid-e-haraam, then you passed by some poor people who were sitting and eating pieces of (donated) rotis, you saluted them, after salam they gave a feast for food, You just sat down on his Dastarkhwan and said:
    If these pieces of bread were not for charity, then you would have definitely participated in the meal with the people,

    But charity is haram for us Aale Rasool. After this, you brought those poor people with you to your place of stay and fed everyone special food, then while leaving, give money to everyone gracefully.
    If you like the post, do write your opinion in a comment box below and do share this post with your friends relatives and other Islamic WhatsApp group.
    Thanks .

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ

    Ad Code