Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

कुर्बानी का वक्त क्या है कुर्बानी किन जानवरों की की जा सकती है और उन जानवरों की उम्र कैसे पता करें। What is the time of sacrifice, which animals can be sacrificed and how to know the age of those animals. by Islamic Creation

    हिंदी

    Bismillahirrahmanirrahim 

    आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि कुर्बानी क्या है कुर्बानी का वक्त क्या है कुर्बानी किन जानवरों की की जा सकती है और उन जानवरों की उम्र कैसे पता करें।

    सबसे पहले बात करते हैं कि 

    Qurbani Kya hai, qurbani kenjanwar, qurbani kese kre, qurbani ka tarika, qurbani ka janwar kesa ho, qurbani ke janwar ki pehchan , Eid kab hai, qurban




    A:- कुर्बानी क्या है

    कुरबानी इस्लाम के पांच सुतूनों में से एक सुतून "हज" के अरकान ' का एक अहम हिस्सा है। अल्लाह तआला ने कुरान की सूरह अल कौसर में इरशाद फरमाया है:-

    فَصَلِّ لِرَبِّكَ وَانْحَرْ 

    फसल्ली लिरब्बिका वन हर

    فصل لربك والنحر

    तरजुमह :- नमाज पढ़ो अपने रब के लिए और कुरबानी अदा करो।

    इस फ़रमान के मुताबिक कुरबानी का हुक्म दुनिया के तमाम मुसलमानों के लिए है इसलिए हाजियों के अलावा तमाम साहिबे निसाब मुसलमानों को अपने - अपने मकाम पर जिलहिज्जह की 10-11-12 तारीख़ों में कुरबानी करना वाजिब है।

    कुरबानी माली इबादत है जो मालदारों पर वाजिब है। ख़ास, जानवर को ख़ास दिन अल्लाह तआला के लिए 'जिबह करने का नाम कुरबानी है।



    B:- कुरबानी का वक्त -

    कुरबानी का वक्त दसवीं जिलहिज्जह की सुबह सादिक से बारहवीं के गुरूब आफ़ताब तक है, उसके बअद फ़ौत हो जाती है। दसवीं तारीख़ सब से अफ़ज़ल है। शहर में नमाजे ईद व खुतबे के बअद और देहात में चूंकि नमाजे ईद वाजिब नहीं कुरबानी सुबह सादिक से की जा सकती है।

    किसी जरूरत के तहत अगर कोई शहरी आदमी सुबह नमाजे की से पहले कुर्बानी करना चाहता है तो वह अपना जानवर देहात में भेज सकता है।


    C:- कुरबानी के जानवर

    कुरबानी के जानवर ऊंट, गाय, बकरा, दुंबा, भैंस, भेड़ जो तमाम एब से पाक हो उनकी कुरबानी की जा सकती है। जानवर काने, लंगड़े, टूटे सींग वाले, कान कटे, बीमार, दुबले-पतले न हों। वहशी हलाल जानवर मसलन नील गाए, हिरन की कुरबानी नहीं की जा सकती और मुर्गे की कुरबानी नाजाइज है। ऊंट, गाय, भैंस में सात लोग शरीक हो सकते हैं।

    जिसके दांत न हों या थन कटे हों या खुश्क हों उसकी कुरबानी नाजाइज है बकरी में एक थन खुश्क हो, गाए भैंस में दो खुश्क है तो नाजाइज है। जिसकी नाक कटी हो या इलाज के जरिओ दूध खुश्क कर दिया हो और जिसमें नर मादा दोनों की अलामतें हों और जो सिर्फ गलीज (गंदगी) खाता हो इन सब की कुरबानी नाजाइज है। कुरबानी करते वक्त जानवर उछला कूदा जिसकी वजह से ऐब पैदा हो गया उसकी कुरबानी जाइज है।

    कुरबानी के जानवर से कोई फाइदह नहीं उठाया जा सकता जैसे बाल काट लेना, दूध दूह लेना, उस पर सवार होना या कोई चीज़ लादना या उसे उजरत पर देना यह सब मनअ है। अगर ऐसा कर लिया तो बाल, दूध और तमाम मुनाफे के रुपए सदकह कर दें। जानवर जिबह होने के बअद उसके बाल दूध वगैरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ऊंट की उम्र कम से कम पांच साल, गाय, भैंस की दो साल और बकरे की एक साल होना जरूरी है। यह जुरूरी है कि कुरबानी का जानवर तरो ताजा, मोटा और खूबसूरत हो ।

    दो साल की गाए, भैंस और एक साल का बकरा, बकरी इन सबकी एक ही पहचान है यअनी बीच के दो दांत बड़े हो। ऐसे जानवर को दन्तू या दंता हुआ कहते हैं। जिस जानवर के बीच के दो दांत बड़े नही हों उसे ऊना या ऊनी कहते हैं। ऐसे जानवरों की उम्र दो या एक साल से कम होती है और उनकी कुरबानी नहीं की जा सकती।


    कुछ जरूरी बातें जिन पर ध्यान देना जरूरी है


    1. जानवर खरीदते वक्त दन्तू या दंता हुआ ही जानवर खरीदें

    2. जानवर बेचने वालों को एक या दो साल  जरूर देख लें और कुरबानी नहीं होगी। यह कहते सुना गया है किह जानवर 2 साल का हो चुका है लेकिन अभी दंता नहीं है। झूठ व फरेब के इस दौर में किसी का यकीन नहीं किया जा सकता। खुद पहचान कर जानवर ख़रीदें। एक जमानह था कि लोग गुनाह के डर से ऊने जानवर बेचने के लिऐ बाजार में लाते ही नहीं थे आजकल बेशुमार ऊने जानवर कुरबानी के दिनों बेचने ले आते हैं और यह बताते भी नहीं कि उनका जानवर ऊना है। क्यूं इसलिए किह खौफे खुदा जाता रहा।

    3. यह बात जो मशहूर है किह एक साल से कम उम्र का जानवर अगर देखने में इतना बड़ा लगे किह दूर से देखने में साल भर का मालूम हो तो उसकी कुरबानी जाइज है। यह रिआयत सिर्फ और सिर्फ दुंबे और भेड़ के बच्चे के लिए है, बकरा, बकरी के लिए नहीं ।

    नोट- शरीअत में जानवरों की सिर्फ उम्र बताई है कोई पहचान नहीं बताई गई है। जानवर पालने वालों से पूछा गया, उनके नजदीक एक साल (बकरा, बकरी) या दो साल (गाए, भैंस) उम्र होने की अलामत उनका दंता हुआ होना ही है यअनी बीच के दो दांत, खूब बड़े हों जैसा किह पहले बयान किया गया है।


    Inshallah आपको यह मालूमाती पोस्ट जरूर पसंद आई होगी पोस्ट पसंद आने की सूरत में पोस्ट को नीचे दिए गए व्हाट्सएप के निसान पर क्लिक करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें और नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में एक प्यारा सा कमेंट जरुर करे तो inshallah मिलते हैं कल एक और नई मालूमाती पोस्ट के साथ दुआओं की गुजारिश में हूं परवेज हुसैन और आप देख रहे हैं आपका अपना प्यारा चैनल इस्लामिक क्रिएशन ।।

    शुक्रिया

    English

    Bismillahirrahmanirrahim 

    In today's post, we will talk about what is sacrifice, what is the time of sacrifice, which animals can be sacrificed and how to know the age of those animals. 

    first let's talk about

    A:- What is sacrifice 

    Qurbani is an important part of the 'Arakan' of the "Hajj", one of the five Sutuns of Islam. Allah Ta'ala has said in Surah Al Kausar of Quran:-

    فَصَلِّ لِرَبِّكَ وَانْحَرْ 

    Tarjumah: - Read Namaz for your Lord and offer sacrifice.

     According to this decree, the order of sacrifice is for all the Muslims of the world, so apart from the Hajis, it is obligatory for all the Sahih Nisab Muslims to perform the sacrifice at their respective places on the dates of 10-11-12 of Jilhijjah. 

    Qurbani is the worship of the gardener, which is obligatory on the goods. Specially, the name of 'jibah' for the sake of Allah Ta'ala on the special day of the animal is sacrifice.

    B:- Time of sacrifice - 

    The time of sacrifice is from Sadiq to Gurub Aftab of the twelfth on the morning of the tenth zilahijjah, after which there is death. The tenth date is the most auspicious of all. Prayers in the city after Eid and Khutbe and in the countryside, since Eid prayers are not obligatory, the sacrifice can be done in the morning with Sadiq. 

    Under some requirement, if an urban man wants to sacrifice before the morning prayer, he can send his animal to the countryside.

    C:- animals of sacrifice 

    The animals of sacrifice, camels, cows, goats, ducks, buffaloes, sheep, which are pure from all the sins, can be sacrificed. Animals should not be short-eared, lame, with broken horns, cut off ears, sick, thin and thin. Wild halal animals such as indigo cows, deer cannot be sacrificed and chickens are illegal. Seven people can participate in camel, cow, buffalo.

    The sacrifice of the one who does not have teeth or the udder is cut off or is dry is unjustified if a goat has one udder dry, a buffalo has two udders then it is illegitimate. One whose nose is cut off or the milk has been dried by means of treatment and in which both male and female have the blessings and who eats only gleej (dirt), all these sacrifices are illegitimate. While doing the sacrifice, the animal jumped, due to which Aib was born, his sacrifice is permissible.

    No benefit can be taken from the animal of sacrifice, such as cutting hair, milking, riding on it or loading or giving it on wage, all this is mana. If you do this, then make money for hair, milk and all profits. After the animal is slaughtered, its hair can be used for milk etc.

    The age of camel should be at least five years, cow, buffalo two years and goat one year. It is essential that the sacrificed animal is fresh, plump and beautiful. 

    Two-year-old cow, buffalo and one-year-old goat, goat, they all have the same identity, that is, the two teeth in the middle are grown. Such an animal is called dantu or dented. The animal between which the two teeth are not large is called Una or Uni. Such animals are less than two years old and cannot be sacrificed.

    Some important things to pay attention to

    1. When buying an animal, buy only a toothed or dented animal 

    2. Must see the sellers of animals for a year or two and There will be no sacrifice. It is heard saying that the animal is 2 years old but still not a dent. No one can be trusted in this age of lies and deception. Identify yourself and buy the animal.

    There was a time that people did not bring woolen animals to the market to sell because of the fear of sin, nowadays many una animals bring them to sell on the days of sacrifice and they do not even tell that their animal is una. Why did God keep going because of fear?

    3. It is famous that if an animal less than one year old looks so big that it looks like a year from a distance, then its sacrifice is permissible. This concession is only and only for the lamb and the lamb, not for the goat and goat.

    Note- In the Shariat, only the age of the animals has been mentioned, no identity has been given. Animal rearers were asked, if they are one year (goat, goat) or two years (cow, buffalo) age near them, they have to have teeth i.e. the two teeth in the middle should be very big as mentioned earlier .

    Inshallah You must have liked this familiar post, if you like the post, share the post with as many people as possible by clicking on the WhatsApp icon given below and if you do a lovely comment in the comment box below, then inshallah Tomorrow I am in request of prayers with another new known post Parvez Hussain and you are watching your own lovely channel Islamic Creation.. Thanks

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ

    Ad Code