यौमे आशूरा की फजीलत का वाकया - Youm E Ashura Ki Fazilat
खैराते आशूरा की बरकात
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम आज की इस पोस्ट में हम आपको जो मैं आशूरा के दिन खैरात करने की फजीलत के बारे में बताएंगे
 |
| youm e ashura ki fazilat |
आशूरा (यानी दस मुहर्रमुल हराम) के रोज़ मुल्के "रै" में काज़ी के पास एक फ़क़ीर (Poor) आ कर अर्ज़ गुज़ार हुवा : मैं एक बहुत ग़रीब और झ्याल दार आदमी हूं आप को यौमे आशूरा का वासिता ! मेरे लिये दस किलो आटा, पांच किलो गोश्त और दो दिरहम का इन्तिज़ाम फरमा दीजिये। क़ाज़ी (Judge) ने ज़ोह के बाद आने का कहा। जब फ़क़ीर वक्ते मुक़र्ररा पर आया तो अस्र में बुलाया । वोह अस्र के बा'द पहुंचा फिर भी कुछ न दिया खाली हाथ ही भेज दिया। फ़क़ीर का दिल टूट गया । वोह रन्जीदा रन्जीदा एक गैर मुस्लिम के पास पहुंचा और उस से कहा : आज के मुक़द्दस दिन के सदके मुझे कुछ दे दो । उस ने पूछा : आज कौन सा दिन है? तो फ़क़ीर ने आशूरा के कुछ फ़ज़ाइल बयान किये । जिसे सुन कर उस ने कहा : आप ने बहुत ही अज़मत वाले दिन का वासिता दिया, अपनी ज़रूरत बयान कीजिये । फ़क़ीर ने उस से भी वोही ज़रूरत बयान कर दी। उस आदमी ने दस बोरी गन्दुम, सो सेर गोश्त और बीस दिरहम पेश करते हुए कहा : येह आप के अहलो इयाल के लिये ज़िन्दगी भर हर माह इस दिन की फ़ज़ीलतो अज़मत के वासिते मुकर्रर है। रात को क़ाज़ी साहिब ने ख़्वाब देखा कि कोई कह रहा है नज़र उठा कर देख ! जब नज़र उठाई तो दो आलीशान महल (Palaces) नज़र आए, एक चांदी और सोने की ईंटों (Bricks) का और दूसरा सुर्ख याकूत का था।
क़ाज़ी ने पूछा : येह दोनों महल किस के हैं ? जवाब मिला : अगर तुम साइल की ज़रूरत पूरी कर देते तो येह तुम्हें मिलते मगर चूंकि तुम ने उसे (खाली हाथ लौटा दिया था इस लिये अब येह दोनों महल फुलां गैर मुस्लिम के लिये हैं। काज़ी साहिब बेदार हुए तो बहुत परेशान थे। सुब्ह हुई तो गैर मुस्लिम के पास गए और उस से पूछा : कल तुम ने कौन सी “नेकी” की है ? उस ने पूछा : आप को कैसे इल्म हुवा ? काज़ी साहिब ने अपना ख़्वाब सुनाया और पेशकश की, कि मुझ से एक लाख दिरहम ले लो और कल की "नेकी" मुझे बेच दो। उस ग़ैर मुस्लिम ने कहा : मैं रूए ज़मीन की सारी दौलत ले कर भी उसे फ़रोख़्त नहीं करूंगा, अल्लाह पाक की रहमतो इनायत बहुत खूब है । येह कहने के बा'द वोह कलिमा पढ़ कर मुसल्मान हो गया ।
उम्मीद है यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आई होगी इस पोस्ट को नीचे दिए गए व्हाट्सएप के निशान पर क्लिक करके दूसरे दिगर इस्लामिक ग्रुप में भी जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें
1 टिप्पणियाँ
मुहर्रम का महत्व और यह कैसे मुस्लिम कैलेंडर के नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। 🌙 ऐसी बहुमूल्य जानकारी साझा करने और धार्मिक प्रथाओं से सांस्कृतिक प्रथाओं को स्पष्ट करने के लिए धन्यवाद। दुआ ए आशूरा 🙏 विभिन्न परंपराओं को समझना और उनका सम्मान करना आवश्यक है। सभी मुसलमानों को धन्य और शांतिपूर्ण मुहर्रम की शुभकामनाएं latest Nohay! 💫
जवाब देंहटाएं